प्रतिनिधि, हज़ारीबाग।आने वाली 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी।इसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा,जिसकी चर्चा देश विदेश में हो रही है।देश के अलग-अलग हिस्सों में कारीगर राम मंदिर में इस्तेमाल होने वाली चीजों के निर्माण में लगे हुए हैं। वहीं हजारीबाग में अयोध्या राम मंदिर के लिए मुख्य द्वार का ध्वज तैयार किया जा रहा है।हजारीबाग के बड़ा बाजार में अयोध्या राम मंदिर के मुख्य द्वार के लिए ध्वज का निर्माण किया जा रहा है।इस संबंध में दुकान के संचालक देवेंद्र जैन बताते हैं कि सन 1976 में उनके पिता द्वारा यहां ध्वज बनाने का काम कर रहे हैं।इस दुकान में पूर्ण रूप से ध्वज ही बनाया जाता है।यह हम लोगों के लिए हर्ष की बात है कि कमेटी द्वारा श्रीराम मंदिर के मुख्य द्वार के लिए ध्वज बनाने का कार्य हम लोग को दिया गया।





