प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। भारतीय जनता पार्टी के पिपरवार मंडल का सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को बनाया गया है। भाजपा के पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के द्वारा उन्हें पत्र सौंपते हुए एक नई जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अरविंद कुमार सिंह के द्वारा भाजपा के पिपरवार मंडल को मजबूती प्रदान किया जाएगा और वह अपने कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे।





अरविंद कुमार सिंह के सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा के सदस्यों के ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा पिपरवार मंडल कोषाध्यक्ष राम प्रसाद महतो, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, संजय पासवान, सुरेश कुमार, महाबीर रजवार, प्रभाकर वर्मा, धीरेंद्र कुमार शर्मा, भाजपा महिला मंडल की महामंत्री राधा देवी, रीना देवी, भाजयुमो के पिपरवार मंडल अध्यक्ष उज्जवल गोस्वामी, विकास कुमार तिवारी, संजय गंझू, धनराज भोक्ता समेत अन्य के नाम शामिल हैं।