अवैध उत्खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई जारी,छापेमारी कर अवैध कोयला खदानों का किया गया डोजरिंग,दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त
कोयला के अवैध कारोबारियों पर होगी कार्रवाई:एके परमार
प्रतिनिधि,बड़कागांव। वन विभाग द्वारा बुधवार को बड़कागांव वन क्षेत्र अंतर्गत राउतपारा एवं रुदी में दस अवैध कोयला खदानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग किया गया। वहीं दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया गया।वन विभाग की इस कार्रवाई से बड़कागांव क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया।
मौके पर एसीएफ एके परमार ने कहा कि अवैध कोयला के कारोबार करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। जो भी अवैध कोयला कारोबार में पकड़े जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग करने में एसीएफ एके परमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह,फॉरेस्टर रामचंद्र प्रसाद, वन आरक्षी सन्तु कुमार, विनोद बेसरा, अशोक महतो, अजय यादव, चंदन सिंह सहित अन्य शामिल थे।





