प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में डुमरी सीओ डुमरी धनंजय गुप्ता के नेतृत्व में डुमरी थाना पुलिस ने सोमवार को छापेमारी अभियान चला कर थाना क्षेत्र के उत्तराखंड स्थित जीतपुर के पास अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरो को पकड़ा। इस दौरान सभी ट्रैक्टरो के चालक भागने में सफल रहे।बाद में पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी।





इस संबंध में अंचलाधिकारी के लिखित शिकायत पर ट्रैक्टर मालिक और चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया।बताया जाता है कि डुमरी पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड क्षेत्र स्थित बराकर नदी से कई ट्रैक्टरों में बालू लाद कर तस्करी के लिए विभिन्न स्थानों को ले जाया जा रहा है। सूचना पर डुमरी अंचलाधिकारी धनंजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार और पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची।जीतपुर के पास छापेमारी टीम को देखते ही बालू लदे ट्रैक्टरों के चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग खड़ा हुए।टीम ने मौके से सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले गयी।