प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को वन परिसर पदाधिकारी रूपलाल यादव के नेतृत्व में सिमरिया की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन न0-बीआर 02जीए 4826 पर अवैध करम प्रजाति के चिरान पटरा लेकर आ रहा था।गिद्धौर थाना प्रभारी के सहयोग से पटरा लदे वाहन को जप्त कर वन परिसर कार्यालय चतरा लाया गया। वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। इस अभियान में वनरक्षी मोहम्मद खुर्शीद आलम, प्रकाश राणा, महेंद्र कुमार राणा, संजय कुमार तथा चालक अब्दुल सलाम एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे अभियुक्तों की पहचान कर उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।