प्रतिनिधि,चरपोखरी,आरा, चरपोखरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के पत्र के आलोक में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई,जिसमें अध्यक्ष वार्ड सदस्य /वार्ड पंच के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका से मिलने वाली लाभ की गुणवत्ता पर वैठक पर विशेष रूप से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राधिका रमन ने की।





केंद्रों का अवलोकन कर बच्चों की उपस्थिति पंजी,लाभार्थियों को पूरक पोषाहार,टीकाकरण पंजी वृद्धि मानकों का रजिस्टर, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का सूची ,सामाजिक अंकेक्षण के समिति की कार्रवाई पंजी शुद्ध पेयजल हेतु फिल्टर की उपलब्धता,ऊंचाई मापने हेतु इंची टेप, स्कूल पूर्व शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर समाजिक अंकेक्षण किया गया।





इस बैठक में उपस्थित लाभुकों को स्कूल पूर्व शिक्षा का लाभ, टीकाकरण, पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा, संदर्भ सेवाएं, स्वास्थ्य जांच,इत्यादि के बारे में जानकारी ली गई जो कि सभी केंद्रों पर लाभुकों के द्वारा संतोषप्रद जवाब दिया गया।





समाजिक अंकेक्षण की बैठक में मनीषा चौरसिया,आरजहा खातून,अप्सना खातून,सरिता कुमारी,मनोज पाठक,माधुरी कुमारी,मुनमुन सिंह, विजय चौरसिया,मनोज साह,रविंद्र शाह सहित वार्ड सदस्य के अलावा अन्य लाभुक व ग्रामीण मौजूद थे।