प्रतिनिधि,लोहरदगा।अपनी मांगों की पूर्ति हेतु दिनांक 19-01-2023 गुरुवार को डीसी एवं एसडीएम लोहरदगा के समक्ष इक्युलिप्टस मैदान से 1 बजे दिन के बाद निकाय महासंघ प्रदर्शन करेगा। इस संबंध में बताया गया कि प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू के राज्य महासचिव काॅ0 शुभेन्दु सेन एवं निकाय महासंघ के राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह करेंगे। यह संशोधन 04 जनवरी 2023 की बैठक में लिया गया , जिसकी अध्यक्षता महेश कुमार सिंह ने की।
निकाय महासंघ की मांगों में एसटी एवं एससी कर्मचारी-मजदूरों को न्याय ,नगर परिषद लोहरदगा के कार्यपालक पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार की तानाशाही पर रोक,झूठा मुकदमा की वापसी, लम्बित सूचना अधिकार अधिनियम 2005 का समय पर न्यायोचित जबाव, महामहिम राज्यपाल महोदय के निदेशानुसार कर्मचारियों को लम्बित वेतन का समय पर नियमित भुगतान , कर्मचारियों को पीएफ का नम्बर का सूद सहित अद्यतन हिसाब ,ईएस आई कार्ड,वर्दी एवं धुलाई भत्ता, अनुकम्पा पर बहाली,पद के अनुरूप वेतन-भत्ता,सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाये का भुगतान एवं पेंशन आदि मुख्य मांग शामिल हैं।





