पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इटखोरी के भद्रकाली मंदिर स्थित महोत्सव मैदान में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री रांची से दोपहर करीब 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।





चतरा उपायुक्त रमेश घोलप ने बताया कि 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चतरा और कोडरमा जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्ति वितरण करेंगे। चतरा जिले के इटखोरी में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक और सुरक्षात्मक व्यवस्था पुख्ता की गई है। लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होगा।वहीं मुख्यमंत्री दोनों जिले के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।





उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में कोडरमा और चतरा जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। लाभार्थियों के लिए आने-जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की मुकम्मल सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।