प्रतिनिधि,रामगढ़। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में जनप्रतिनिधियों के आवाज को दबाया जा रहा है। इतना ही नहीं जो कोई भी सरकार की नीतियों के खिलाफ या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।उन्हें दबाया जा रहा है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चल रहे जय भारत सत्याग्रह यात्रा जो झारखंड के सभी जिलों में 1950 किलोमीटर की यात्रा 13 दिन में निर्धारित है।उसी के क्रम में आज रामगढ़ जिला के गुरु गोविंद सिंह ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में जनता से जुड़े प्रश्नों को उठाया गया। सरकार से अडानी से जुड़े मामलों पर सवाल पूछा गया।किंतु सरकार सवाल का जवाब देने के बजाय षड्यंत्र के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करवा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलन चलाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।
सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधानसभा के विधायक अंबा प्रसाद ने भी संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा सभा का संचालन बलजीत सिंह बेदी ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, रियाज अंसारी धर्मराज राम ,सी पी संतन, प्रीति दीवान ,अनु विश्वकर्मा मुकेश यादव ,जकाउल्लाह दिनेश मुंडा संजय साव,शहजाद खान ,रुपेंद्र महतो संकेत सुमन सागर महतो मिस्टर अंसारी,संतोष सोनी वीरेंद्र सिंह मनोज तिवारी ,बजरंग महतो, कृति दीवान राजेंद्र नाथ चौधरी, अख्तर आजाद शेखर पटवा ,अभिमन्यु तिवारी ,काली स्वर्णकार गणेश स्वर्णकार शेखर पटवा मंजू जोशी, रीना देवी, राजकुमार यादव तारिक अनवर गुलाम सरवर दिगंबर गुप्ता ,अनिल मुंडा ,सुनील करमाली ,सुजीत पटेल, गुलाम सरवर रीना राय ,तारिक अनवर, कमलेश महतो, सागर महतो, संजय शर्मा,रामा ठाकुर,कृष्णा सिंह, असगर अली ,मुजफ्फर अंसारी ,मदन दांगी, तस्लीम अहमद कमलेश महतो गौरी शंकर महतो इत्यादि उपस्थित थे।





