प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सोनपूरा में तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले के अंतिम दिन मेले वा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी उपस्थित हुए। सोनपुरा मेला समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि रोशन लाल चौधरी ने मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया।





मौके पर रोशन लाल चौधरी ने मेला को संबोधित करते हुए कहा कि मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा और प्रेम सौहार्द बढ़ता है।हम सभी बड़कागांव वासियों को मिल जुलकर बड़कागांव विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित होना पड़ेगा तभी हमारा विधानसभा का सर्वांगीण विकास हो सकता है।मंदिर प्रांगण मे अपने हाथों से सभी के बीच खिचड़ी का वितरण किया।





मेले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने वालों की काफी भीड़ थी।मौके पर मुख्य रुप से केंद्रीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता ,आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा प्रखंड सचिव मनोज दांगी, उपप्रमुख बचन देव कुमार, भाजपा नेत्री पूनम साहू, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र महतो, पूर्व पंसस उपेंद्र महतो , तपेश्वर कुमार तापस, समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी, अजीत महतो,पूजा समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष जोगेश्वर कुमार,सचिव परमेश्वर राणा, उपसचिव मुकेश कुमार ठाकुर ,कोषा अध्यक्ष अजीत प्रसाद, मनोरंजन मंत्री तापेश्वर कुमार , कुलेश्वर कुमार, संयोजक मनोहन चौबे, संरक्षक मुखिया पारसनाथ प्रसाद, ग्राम अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार, सचिव विनोद कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, सदस्य प्रदीप कुमार, मोहन कुमार दांगी, कृष्णा कुमार, राजनाथ कुमार, मनीष कुमार, सुख नारायण प्रसाद दांगी, हीरामन महतो,समिति सदस्य रंजीत चौबे, रितेश ठाकुर, प्रभु राम , रंजीत कुमार, अनिल कुमार, बासुदेव महतो ,चुरामन कुमार, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजू राम, वार्ड सदस्य कुलदीप कुमार ,वार्ड सदस्य संजीत राम ,मन धन राम ,भोला महतो, प्रकाश महतो, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार राणा ,अशोक ठाकुर ,रविंद्र कुमार, बृजेश कुमार चौबे ,प्रदीप कुमार चौबे, सनी कुमार, गणेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रोहित कुमार ठाकुर, समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।