प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आजाद नगर थाना अंतर्गत रहने वाले मो. शब्बीर को गोली मारने के मामले में स्थानीय दुकानदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को अपनी अपनी दुकानें बंद रखी। वहीं दिनभर दुकानें बंद रही। मगर शाम होते ही सभी दुकानें खुल गई। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जबकि मामले में कांग्रेस नेता रामचंद्र नौशाद समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।





घटना शुक्रवार की रात्रि 10 बजे घटी थी। इस दौरान घटना की जानकारी पाकर खुद एसपी सिटी के. विजय शंकर टीएमएच पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शब्बीर ने कांग्रेस नेता का नाम लिया है। फिलहाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शब्बीर की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। साथ ही परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता लेकर चले गए हैं।