प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं अभिभावक शिक्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं संचालन शिक्षिका नीलू कुमारी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया तकरी मुल्ला खान, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर अन्य शिक्षाविद लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।





इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए तकरीमुल्लाह खान ने कहा कि स्कूल की विकास के लिए मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं आपको सहयोग करूंगा । रंजीत कुमार ने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरा कमी है मैं इसे दूर करने का प्रयास करूंगा। रितेश ठाकुर ने कहा प्राचीन काल से ही हमारा देश मे वैज्ञानिकों की कमी नहीं रही है। 1954 मे वैज्ञानिक सी वी रमन को भारत रत्न से नवाजा गया था।





संचालक शिक्षिका नीलू कुमारी ने वैज्ञानिक सीवी रमन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा लोगों को बताया कि इंग्लेश सोनी की पुत्री आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव की छात्रा अपर्णा राज बर्मन ने विज्ञान प्रदर्शनी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त की है।





मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि सीवी रमन के कार्यों से विश्व स्तर पर भारत देश की विशेष पहचान बनी है। वहीं बीआरसी से पहुंचे बीपीएम प्रह्लाद गुप्ता ने कहा कि हमारे बड़कागांव के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है उन्हें प्रेरित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक विज्ञान से संबंधित 56 मॉडल तैयार किए गए थे,जिसे अवलोकन कर खूब सराहा, एवं बच्चों को पीठ थपथपाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।





बताते चलें कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं विज्ञान प्रदर्शनी में साइंस टीचर दीपक राणा तथा शिक्षिका नीलू कुमारी व अन्य का अहम योगदान रहा है,जिसमें बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया गया।मौके पर बीपीएम प्रह्लाद गुप्ता, सीआरपी अजय कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष संतोष राम, शिक्षक चेतलाल राम, वार्ड संजय कुमार रवि, गणेश राम, मजहर आलम, शिक्षक विनोद रजक, दीपक कुमार राणा ,संजय सागर, निधि सिन्हा, रामवृक्ष राम, रवि कुमार रवि, कमलेश श्रीवास्तव, चंद्रामती वर्मा, देवेंद्र कुमार , राजू कुमार, तुलसी महतो, देवनाथ कुमार, जमशेद अंसारी, नकुल महतो, अरविंद आर्य, हेमेंद्र कुमार, हुस्ने आरा, निगाह सुल्ताना, मुनेश कुमार राम, कैसर अंजुम, कार्तिक सोनी, शकुंतला कुमारी, संतोषी कुमारी, पुष्पा कुमारी रंजना कुमारी, बसंती देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।