वरीय संवाददाता





चाईबासा। आदिवासी हो समाज महासभा कला एवं संस्कृति भवन परिसर, हरिगुटू,चाईबासा में आगामी 8 जनवरी को निर्धारित उपरूम-जुमुर, सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।





वैश्विक कोरोना महामारी के प्रभाव के बाद पुनः यह कार्यक्रम चाईबासा में आयोजित किया जा रहा है। तैयारी के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक, सांगठनिक विषय पर चर्चा कर विभिन्न तैयारी समितियों का गठन कर दिया गया और संगठन के युवाओं को तैयारी समिति के अनुसार अपनी - अपनी जिम्मेदारी दिया गया। हो समाज का वार्षिक कार्यक्रम के आधार पर उपरुम - जुमुर के मूल भावनाओं पर कार्यक्रम को रखे जाने का कमिटि के सदस्यों ने प्रस्ताव दिया।





कार्यक्रम की रूपरेखा,समय - सारणी, विधि-व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा किया गया। बैठक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा,सांस्कृतिक टीम तथा कार्यक्रम के विभिन्न सहयोगियों व सामाजिक अगुवा ने हिस्सा लिया।