दुमका। समाहरणालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को जिले के अपर समाहर्ता राजीव कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो की संयुक्त अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में उन्होंने सभी पंचायत भवन तथा प्रखंड के शत प्रतिशत आधार सेवा केंद्र को चालू रखने का निदेश दिया।साथ ही पोस्ट ऑफिस, बैंक आदि के सभी आधार केंद्र को भी निर्धारित समयावधि में चालू रखने का निदेश दिया।
इस दौरान 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड में एड्रेस सहित अन्य जानकारी अपडेट करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी।सीएससी के माध्यम से सभी प्रखंडों में आधार सेवा केंद्र के संचालन पर चर्चा की गयी।जानकारी दी गयी कि जल्द ही सीएससी के माध्यम से आधार सेवा केंद्र को चालू करने की तैयारी की जा रही है।बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,डीईओ, एलडीएम,डीपीओ यूआईडी आदि उपस्थित थे।





