रांची।सुरक्षा एजेंसियां राजधानी रांची में जुमे से पहले एक बार फिर से अलर्ट पर हैं। भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार 10 जून को रांची में हुई भारी हिंसा को देखते हुए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स को सतर्क किया गया है।गुरुवार को मेन रोड पर गश्त के साथ आरएफ ने हाथ में बैनर लेकर चेतावनी दी।
राजधानी रांची में शुक्रवार दस जून को जुमे की नजाम के बाद हुए उपद्रव के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने पिछले सात दिनों से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रखी है। गुरुवार को रेपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने मजमा लगाने वालों के खिलाफ चेतावनी भरा बैनर दिखाकर भीड़ जमा न करने के लिए आगाह किया। मेन रोड में दोपहर में रैफ के जवानों ने मॉक ड्रिल कर उपद्रव की मंशा रखने को स्पष्ट चेतावनी दी कि मजमा लगाया तो यह कानून के खिलाफ होगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।बैनर पर लिखा है चेतावनी, आपका मजमा खिलाफ कानून करार दिया गया है, आपको हुक्म दिया जाता है कि आप यहां से जल्द से जल्द चले जाएं वरना आप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि शुक्रवार 10 जून को रांची में जुमे के बाद हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने हिंसा की थी। इसमें दुकानों, धार्मिक स्थलों, वाहनों, पुलिस के जवानों-अधिकारियों के अलावा पत्रकारों को अपना निशाना बनाया था। इसमें दो लड़कों की गोली लगने से मौत भी हो गई थी।





