प्रतिनिधि, बरकट्ठा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम इन दिनों पूरे झारखंड में जारी है तो वहीं शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिलाडीह में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, अंचल अधिकारी श्रीकांत लाल मांझी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया निजाम अंसारी, चिकित्स्क डॉ. जसीम अख्तर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समीम अंसारी, माले नेता शेर मोहम्मद ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।





सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवास योजना के लिए 635 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र 5, आय प्रमाण पत्र 6, लगान रसीद 2, आयुष्मान कार्ड 6, मनरेगा 7, सर्वजन पेंशन योजना 54, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 52, किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 29, गुरू जी क्रेडिट कार्ड के 28 आवेदन प्राप्त हुए,जबकी साइकिल के लिए डीबीटी 160 लोग का किया गया।





मौके पर एसएचजी क्लस्टर सदस्यो के बीच आईडी कार्ड 945 का वितरण, जरूरत मंद 168 लोगों को कंबल तथा 120 कार्डधारकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण किया गया।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 2218 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें 1418 का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकी 800 प्रोग्रेस में है।





मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार, पंचायत सेवक कैलाश प्रसाद, समेत सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। हालांकि कार्यक्रम में आधार पंजीकरण कैंप नहीं रहने के कारण लोगों में काफी मायूसी नजर आई।