स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धा है:जनार्दन पासवान





स्वामी विवेकानन्द के कथनों पर अमल कर जीवन सफल बनाया जा सकता है :डॉ.फहीम अहमद





प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनारायण मेमोरियल महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस गान और क्लैपिंग से किया गया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह और संचालन एनएस एस वॉलिंटियर ऋषभ राज गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉक्टर फहीम अहमद कर रहे थे।





सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज उस महापुरुष की जयंती मनाई जा रही है जिसकी बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी।आज हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है तभी हम उस महापुरुष के लिए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा हैं।उनके उपदेशों और मिशन को आत्म सात करने की बात कही। जबकि एनएसएस पीओ डाॅ. फहीम अहमद ने कहा की स्वामी जी का चंद कथन पर अमल करने से जीवन सफल हो सकता है,नास्तिक है जो अपने आप पर विश्वास नहीं रखता।जब तक जीना तब तक सीखना,अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है, हम जो बोते हैं वही काटते हैं। अगर इन्हीं कथनों पर अमल कर लिया जाए तो मनुष्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।





सभा को संबोधित करने वालों में प्रो फखरुद्दीन अंसारी,प्रो ताहिर हुसैन,राजीव रंजन तिवारी,प्रो ओम प्रकाश नीलेंदु ,रूपांजलि, अनु,सरिता काजल,मुस्कान, सौमिया कुमारी,ने कविता और अभिभाषण ने व्यापक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतीश कुमार, नीरज भारद्वाज,स्नेह लता,दिव्यांशु राज,अंकिता कौर ,प्रज्ञा पाठक के अतिरिक्त दर्जनों छात्र छात्राओं ने महती भूमिका निभाई।