प्रतिनिधि,बड़कागांव। आर्यवर्त मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया। सीएमडी हेमराज कुमार साव ने हजारीबाग रोड स्थित स्टूडियो अंशु ग्रीन पार्क के ऊपरी तल्ले पर संचालित कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर दूसरी वर्षगांठ मनाया।





इस दौरान कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर स्थापना दिवस पर बधाई दी। मौके पर स्थित आर्यवर्त मार्केटिंग के एमडी चोहन साहू ने कहा कि अब यह कंपनी पूरी तरह से अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुकी है।





कंपनी के सीएमडी हेमराज कुमार साव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य आने वाले दिनों में अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थों का गुणवत्ता के साथ वितरित करना है।





मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर व बिजनेस कोच रविंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस कंपनी के उत्पादों को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।





इस मौके पर द्वारका साव, सिकंदर साव,प्यारेलाल कुमार साहू ,राजेंद्र ठाकुर ,नितिन कुमार ,सुजीत कुमार गुप्ता, भोला कुमार ,राहुल कुमार ठाकुर, कैलाश कुमार साहू, पंकज कुमार महतो, विकास राज, विजय कुमार, प्रकाश कुमार साहू ,सुजीत कुमार उर्फ सोनू ,के अलावा कई लोग उपस्थित थे।