आशीष मिश्रा की राइफल और अंकित दास की रिवाॅल्वर से गोली चलने की हुई पुष्टि
आशीष मिश्रा की राइफल और अंकित दास की रिवॉल्वर से गोली चलने की हुई पुष्टि <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा मामले में फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट आ गयी है।रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे और हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा एवं उनके साथी अंकित दास के लाइसेंसी असलहे की बैलेस्टिक रिपोर्ट में फायरिंग की हुई पुष्टि हुई है।
आपको बता दें कि बीते तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के जिले तिकुनिया क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हुई हिंसा के दौरान लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की पुष्टि हुई है।जांच के दौरान पुलिस ने अंकित दास की रिपीटर गन, पिस्टल और आशीष मिश्रा की राइफल और रिवॉल्वर को जब्त कर लिया था। इन असलहों की एफएसएल रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
गौरतलब है कि सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हर समस्या का सॉल्यूशन सीबीआई नहीं है।हम स्वतंत्र जज को यह जिम्मेदारी देना चाहते हैं, जो चार्जशीट दाखिल होने तक रोज-रोज अपडेट देखेंगे।इस बीच यूपी सरकार के वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट को बताया है कि पिछली बार कुछ नए लोगों ने केस में दखल दिया और एसआईटी को अपने मामले में कार्रवाई न होने की बात कही।वहीं जब हमने उनको बयान के लिए बुलाया तो आरोपियों के पक्ष में सबूत देने लगे इसलिए उन्हें रिकॉर्ड नहीं किया गया है।
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हम पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के रि. जज रंजीत कुमार सिंह या रिटायर्ड जज राकेश कुमार को जांच का जिम्मा देना चाहते हैं. कोर्ट ने आगे कहा कि अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।यूपी सरकार को इस दौरान कोर्ट को जांच के लिए नाम बताना होगा।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
