प्रतिनिधि,रांची। इंजोत डहर एवं ट्राइबल सिनेमा ऑफ इंडिया के संयुक्त संयोजन में फिल्ममेकिंग कार्यशाला की शुरुआत आज दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को सत्य भारती ऑडिटोरियम में हुआ।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यअतिथि श्रीमती वंदना डाडेल प्रधान सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने अपनें संदेश में इंजोत डहर के पहल की सराहना की और सभी फिल्मकारों को सामाजिक सरोकार से जुडी फिल्मों के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही झारखंड फिल्म जगत की तरक्की के लिए यथा संभव शासकीय सहभागिता की बात रखी।
इस कार्यक्रम में झारखंड फिल्मजगत के वरिष्ठ फिल्मकार मेघनाथ , फिल्मकार दीपक बारा, सत्य भारती के निर्देशक फॉ एलेक्स, इंजोत डहर से जॉन होरो, अमृत टोप्पो, मंजू तिर्की, संयुक्त सचिव आनंद ख़ालख़ो एवं कार्यशाला के प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया।
10 दिन की कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्टोरी लेखन, स्क्रीनिंग, कैमरा एंगल, प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। प्रथम दिन की कार्यशाला में मेघनाथ नें फिल्मों के इतिहास, तकनीकी जानकारी दी गई।आने वाले दिनों में फिल्मों के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित जनों के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
इस कार्यशाला का समापन 4नवंबर को रंगारंग समारोह के साथ होगा, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा निर्मित शॉट फिल्मों का प्रदर्शन, झारखंड फिल्म जगत के प्रतिष्ठित जनों का सम्मान एवं संगीत संध्या देशी टर्नओवर में ऑल्विन रोज़ारियो और मिकस्ड फ्रूट जैम ग्रुप की संगीतमय प्रस्तुति से होगा।





