विशेष संवाददाता
रांची।इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स रक्षकों ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुनारिक साहू के नेतृत्व में रांची की निखत परवीन ने दर्जनों की संख्या में महिलाओं को इंटरनेशन ह्यूमन राइट्स रक्षक संस्था से जोड़ा।मौके पर पत्रकारों को भी इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स रक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।
मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स रक्षकों के बढ़ते कदम को देखते हुए अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़ रहे हैं।मो.मोइजुद्दीन,अशरफ खान,मो.समीर,महताब,नेहा खान,नाजिश मलिक,मासूम अंसारी उर्फ रौनक,साहिल अहमद ने भी ह्यूमन राइट्स का दामन थामा।
इस अवसर पर संस्था की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अंजू सोनी, पुष्पा सोनी प्रदेश महासचिव, सोनम राय प्रदेश सलाहकार, एसके पाठक, डॉ दिलीप सोनी, महेश शर्मा, राजू सोनी, साजिदा खातून, मुनीश वर्मा, सुमित्रा देवी जिला अध्यक्ष रांची, शीला देवी जिला अध्यक्ष लातेहार, कमला देवी जिला अध्यक्ष सिमडेगा, सुखमती बेरमो जिला अध्यक्ष, सोनम वर्मा जिला अध्यक्ष हजारीबाग, साजिदा खातून जिला अध्यक्ष रामगढ़, सलोनी कुमारी, नमिता कुमारी, राममुनिया जिला उपाध्यक्ष चाईबासा, शीला रानी जिला अध्यक्ष बोकारो, अंजू देवी जिला अध्यक्ष व अन्य लोग उपस्थित हुए।





