विशेष संवाददाता,रांची। मोरहाबादी मैदान में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के तीसरे दिन रविवार को लोगों की भारी भीड़ दिखी। रांचीवासियों ने रविवार की छुट्टी का लाभ उठाते हुए अपने परिवार के साथ मेला घुमने पहुंचे। सभी स्टॉलों में लोगों की भीड़ रही। लोग अपनी जरूरत की चीजें खरीदते नजर आये। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ट्रेड फेयर में पूर्णरूपेण वातानुकूलित कुल 9 हैंगर में होम एंड डेकोर, रियल इस्टेट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिक्लस एण्ड इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, उद्योग सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाये गये हैं।





ट्रेड फेयर में लोगों को कई उत्पादों पर छुट दी जा रही है। फर्नीचर इंटीरियर में लगे जयपुर वर्ल्ड के स्टॉल में ऑफर के तहत दो बेडशीट एक हजार रूपये में दिये जा रहे हैं। वहीं दुबई परफ्यूम के स्टॉल में विभिन्न प्रकार के परफ्यूम पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यहां परफ्यूम की शुरूआती कीमत 200 रूपये से हो रही है। तरह तरह के फ्लवेर में यह परफ्यूम लोगों को पंसद भी आ रहा है।





ट्रेड फेयर के इंटरनेशनल हॉल नंबर एक में एक डमेंट परफ्यूम की खरीदारी पर एक फ्री में दिया जा रहा है। वहीं इंटरनेशनल हॉल नंबर दो में पांच हजार रूपये के लाइट की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार मिल रहा है।लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं मेले में खरीदारी के दौरान आकर्षक योजनाएं समेत 3000 रूपये से अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार का भी लोग लाभ उठा रहे हैं।





झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रविवार को ट्रेड फेयर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे के बाद से लोगों का आने का सिलासिला शुरू हुआ,जोकि देर रात्रि तक चला। लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करते दिखे। पूर्णरूपेण वातानुकूलित स्टॉल में लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं लोगों ने परिवार के साथ फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। एक मई को सरकारी छुट्टी होने के कारण सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।





ट्रेड फेयर पहुंचे उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर





उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद अपने परिवार संग ट्रेड फेयर देखने पहुंचे। उनके आगमन झारखंड चैंबर की ओर से स्वागत किया। मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के सदस्यगण मौजूद थे। वहीं, डांस वांस संस्था की ओर से बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी।