प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर दीभा,चतरा में विद्या भारती योजना के अनुसार शुक्रवार को विद्यालय के विशाल सभागार में भैया बहनों में नेतृत्व ,क्रियात्मक क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के लिए शिशु भारती और बाल भारती का गठन किया गया। इसमें किशोर भारती में प्रभात कुमार को अध्यक्ष,किशोर भारती से दीपक कुमार को सचिव,सुधांशु सुमन को सह-सचिव, करण कुमार राणा व किशोर भारती का उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं हर्ष राज को सेनापति व उज्जवल कुमार यादव को सह-सेनापति का दायित्व दिया गया।





शिशु मंदिर के बच्चों के नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए शिशु भारती का गठन किया गया,जिसकी अध्यक्षता शिशु मंदिर के प्रभारी अजय कुमार रजक ने की। शिशु भारती मे कुल 28 भैया बहनों को विभिन्न दायित्व दिए गए,जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुभाष कुमार कक्षा पंचम अ, उपाध्यक्ष पद के लिए आयुषी कुमारी कक्षा चतुर्थ अ, सचिव पद के लिए संजना कुमारी कक्षा पंचम अ, सह सचिव के लिए इशांत कुमार कक्षा पंचम ब तथा सेनापति पद के लिए रितेश कुमार का चयन किया गया।





शिशु भारती को मिले दायित्वों को इमानदारी पूर्वक निभाने के लिए पंकज कुमार गुप्ता के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया।वहीं अंत में सभी भैया बहनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा और भी कई पदों पर भैया-बहनों का चयन किया गया और उन्हें विद्यालय को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी दी गई।विद्यालय के प्रभारी अयोध्या प्रसाद सिंह ने विजय प्रत्याशियों को उनके दायित्व बोध कराते हुए उनके कार्यो को विस्तृत रूप से समझाया।





प्राचार्य पवन कुमार दास ने कहा विद्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भैया,बहनों की सहभागिता परम आवश्यक है।बाल भारती तथा कन्या भारती के गठन में आचार्य जवाहर दांगी, डॉ. उदय कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह, संदीप कुमार, सर्वेश शर्मा, ज्योति शरण ,बबिता रानी,प्रीति खालगो, रविन्द्र नारायण पाठक,ममता सिन्हा, अमृता सिंह,रामावतार मिश्रा, विकेश राम,अराधना कुमारी, सुप्रिया कुमारी ,लालू यादव सत्येंद्र मिश्र, पंकज गुप्ता, अजय रजक,सरिता गुप्ता, सुनीता सिन्हा, नंदिता सिंह,ज्योति आर्या समेत अन्य आचार्यो ने अहम भूमिका निभाई।