प्रतिनिधि,हजारीबाग। भारत सरकार के तत्वावधान से 17वीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन इंदौर मध्य प्रदेश में 8 जनवरी से शुरू किया गया। यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। इस सम्मेलन में हजारीबाग के चुरचू पंचायत अंतर्गत होरिल शर्मा के पुत्र चंद्रदेव शर्मा भी शामिल हुए।चंद्रदेव शर्मा विगत 12 सालों से सिंगापुर में रह रहे हैं।इनका सिंगापुर में कई रेस्टोरेंट एवं अन्य कई प्रकार का बिज़नेस है। इनका तानी रेस्टोरेंटस,सलाम मुंबई रेस्टोरेंट्स,तंदूरी कल्चर रेस्टोरेंटस,द पिंक पैंथर रेस्टोरेंट्स जैसे कई रेस्टोरेंट वहां पर है। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए इंदौर सरकार ने चंद्रदेव शर्मा को आमंत्रण पत्र भेजा। चंद्रदेव शर्मा ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के लिए चुरचू में उच्च विद्यालय व बिरसा इंटर कॉलेज की स्थापना कर गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। शर्मा की इस उपलब्धि पर चुरचू प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों में हर्ष व खुशी का माहौल है। चुरचू वासी फोन,ट्विटर, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के जरिए शर्मा को बधाई दे रहे हैं।
सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया
तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक सदस्य हिस्सा लिए। सम्मेलन के पहले दिन गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनेटा मैस्करेनहास शामिल हुए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 जनवरी को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी।





