पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।इग्नू अध्ययन केंद्र कॉलेज चतरा में सत्र जुलाई 2024 के लिए नामांकन जारी है।विद्यार्थी इस काॅलेज के माध्यम से स्नातकोत्तर,स्नातक,पीजी डिप्लोमा और अन्य रोजगार परक कार्यक्रम में नामांकन कर सकते हैं।नामांकन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित है।इस काॅलेज में वैसे विद्यार्थी भी नामांकन कर सकते हैं जो रेगुलर माध्यम से कक्षाएं कर रहे हैं।





एसटी-एससी समुदाय के विद्यार्थियों के लिए स्नातक जनरल कार्यक्रम में निशुल्क नामांकन का प्रावधान है।इसके जरिए से कामकाजी महिलाएं,नौकरी पैसा कर्मी,योग्यता वर्धन के लिए नामांकन कर सकते हैं।नामांकन के लिए लिंक https, /ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपने अनुकूल विषयों का चयन और नामांकन से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।