पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। प्रखंड क्षेत्र में इटखोरी आजीविका संकुल संगठन की महिलाएं झारखंड सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही हैं।सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में लाभुकों जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।





मौके पर मौजूद आईपीआर पिंटू यादव ने बताया कि झारखंड वासियों के द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। सरकार के द्वारा झारखंड वासियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार की योजनाएं जैसे फूलों झानो आशीर्वाद योजना,मंईयां सम्मान योजना,साइकिल वितरण योजना,पेंशन योजना जैसी योजनाएं जनहित में सरकार के द्वारा चलाई जा रही हैं।इन योजनाओं को संकुल संगठन की दीदीयों द्वारा आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं लोगों में जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। आजीविका संकुल संगठन की महिलाएं लोगों को जागरुक कर योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम कर रही है। ऐसे कार्य से सरकार की सभी योजनाओं का लाभुक लाभ ले सकेंगे और किसी भी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।





मौके पर विशेष रूप से सीएलएफ अध्यक्ष रेखा देवी, कोषाध्यक्ष मधु देवी,आईपीआर पिंटू यादव,जेंडर सीआरपी रीना देवी और अन्य महिलाएं मौजूद थी।