प्रतिनिधि,सिंदरी। एफसीआई वीएसएस इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन सिंदरी द्वारा ईपीएस 95 में मिल रहे मासिक पेंशन में वृद्धि के लिए दूसरे दिन शनिवार को शहरपुरा जे टाइप कॉलोनी में कैम्प लगाया गया। इपीएस 95 के पेंशनरों ने कैम्प में आकर हायर पेंशन के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसोसिशन द्वारा पेंशनरों को ऑन लाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अध्यक्ष सेवा सिंह ने कहा की एफसीआईएल सिंदरी, पीडीआइएल एवं एचएफसीएल के रिटायर्ड कर्मी, जो पेंशनर हैं, वे सभी पेंशनर ई मेल से ईपीएफओ एवं एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन को भेज दें।कैम्प को सफल करने में सेवा सिंह, उमा शंकर सिंह, आर सी प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, विजय नाहा आदि ने अपनी सहयोग दी।