प्रतिनिधि,बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास माहौल में भाईचारे के साथ मनाई गई। ईद की नमाज बरकट्ठा राजा जामा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे इमाम मतीनूर रहमान ने अदा कराई। नमाज में बरकट्ठा के अलावा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। ईद उल फितर के मौके पर इमाम मतीनूर रहमान ने इलाके में अमन चैन शांति के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर मो कलीम खान,यासीन खान(बाबू) नसीम खान, शाहिद खान,मौलवी मेराज खान ने बरकट्ठा के तमाम लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। ईद उल फितर के मौके पर बरकट्ठा के कई स्थानों में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बरकट्ठा के अलावा बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सक्रेज,तरबेचवा, घंघरी, कोनहारा खुर्द, कोनहारा कला, शिलाडीह, बरवा समेत कई गांव में भी ईद उल फितर की नमाज शनिवार को पढ़ी गई।





