प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। ईद उल फितर की त्योहार को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख अनिता यादव, बीडीओ संजीत कुमार सिंह,सीओ जयशंकर पाठक, व थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का पर्व सिर्फ मुस्लिम भाई का ही नहीं बल्कि हम सभी प्रखंडवासियों का है,जिस तरह से पूर्व में चाहे हिदू का पर्व हो या मुस्लिम का पर्व हो सभी लोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं।उसी तरह से हम आप लोगों से उम्मीद करते हैं कि सहयोग करते रहेंगे।सीओ ने कहा कि,आपसी तालमेल से त्योहार सम्पन्न कराएं,ताकि प्रखंड से बेहतर सन्देश जाए।
थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की सूचना दीजिए उस पर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान प्रमुख अनीता यादव ने तमाम प्रखंड वासियों से ईद उल फितर की त्यौहार शांति पूर्ण व आपसी भाईचारगी के साथ मनाने का अपील किया।मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सीओ, बीडीओ व थाना प्रभारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस प्रखंड में किसी भी समुदाय का पर्व होता है तो पूर्व से ही हम लोग सहयोग करते आए हैं।हम लोग एकजुट होकर एक दूसरे को सहयोग करते आए हैं और करते रहेंगे।
बैठक में मुखिया जगदीश यादव, डेगन गंझू,बसंत सिंह, दिनेश भारती,मुकेश कुमार साव,बालेसर यादव,उप प्रमुख प्रीतम यादव सत्येंद्र कुमार कुशवाहा,रामदेव यादव,मुकुट धारी दांगी,महेंद्र दास,कपिल कुमार, मनोज कुशवाहा,रामदेव यादव,प्राणेश कुमार गुप्ता,मनोज कुमार वर्मा,सकुर अंसारी, हिदायत अंसारी, रज्जाक अंसारी, तौकीर अंसारी, अजय कुमार सिंह,सुधीर कुमार दुबे,दिनेश दास,समेत कई उपस्थित थे।





