प्रतिनिधि,बड़कागांव। उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिवाडीह सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालयों में प्रबंधन समिति के अध्यक्षता में त्रैमासिक शिक्षक-अभिभावक बैठक किया गया।बैठक में पिछले बैठक से तीनगुना अभिभावक उपस्थित हुएं।इसके लिए समिति के द्वारा विशेष रूप से पहल किया गया।विभागीय निर्देशों के पालन करते हुए सारी बिंदुओं पर चर्चा की गई और अभिभावक बड़ चढ़ कर भाग लिए।
इस कड़ी में विद्यायल प्रभारी मुकेश कुमार राम के द्वारा कहा गया कि बच्चों को मोबाइल के अधीन होने के कारण सारा समय मोबाइल पर बिता रहें हैं, जिससे यदाश शक्ति, सृजनात्मक शक्ति और अपनी संस्कृति खोतें जा रहें हैं जिसके कारण शिक्षा से भटक जा रहें हैं।इन्होंने बच्चों को मोबाइल से वंचित रखने व जरूरत पड़ने पर ही देने की अपील किया।
सभाध्यक्ष अजित प्रसाद ने कहा कि यदि आप अपनी बच्चों के भविष्य बनना है तो हम शिक्षक-अभिभावक मिलाकर गैपिंग को पाटना पड़ेगा। वहीं सांड पंचायत के मुखिया सुलेखा कुमारी ने कहा कि हर परिस्थितियों के किनारे करते हुए शिक्षा को प्राथमिकता दिया जाय तभी हमारी परिवार,समाज व देश आगे बढ़ सकता है।इस प्रकार सभी शिक्षक- शिक्षकाओं एवं अभिभावकों ने बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर चलने एवं विद्यालय में अभिभवकों के सहयोग यादि पर मंथन किया गया।
पीटीएम बैठक मुख्य रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़, महुदी , चौपदार बलिया, तलसवार, सहीत दर्जनों विद्यालयों में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया सुलेखा कुमारी सहित पूर्व पंसस बासमती कुमारी एवं शिक्षक राजेन्द्र कुमार, उमेश कुमार महतो, शमशेर आलम,कृष्ण दयाल महतो, कर्पूरी ठाकुर, अनिल कुमार दास,नरेन्द्र कुमार,संतोष राम, रामलखन महतो,ओंकारनाथ पांडेय, आलोक प्रसाद दाँगी, अरुण कुमार दाँगी, श्वेता नायक, उषा कुमारी एवं रीता कुमारी उपस्थित थे।





