रांची। भारत के सबसे बड़े बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उड़ान ने कैलेंडर वर्ष 2022 में 2.2 करोड़ से अधिक ऑर्डर्स की आपूर्ति करते हुए 170 करोड़ से अधिक उत्पादों की शिपिंग की है। इन ऑर्डर्स को भारत के 12,500 पिन कोड्स के अंतर्गत 1,200 शहरों और कस्बों में शिप किया गया। आवश्यक श्रेणी (फ्रेश, एफएमसीजी, स्टेपल्स, फार्मा) के अंतर्गत, प्लेटफॉर्म पर 1.7 करोड़ ऑर्डर्स पूरे किए और 9 लाख टन से अधिक उत्पादों को भेजा गया। उड़ान पर विवेकाधीन (इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल मर्चेंडाइज और लाइफस्टाइल) श्रेणी के अंतर्गत 25 लाख ऑर्डर्स की आपूर्ति करते हुए 13.1 करोड़ उत्पादों को भेजा गया। इस अवधि के दौरान, प्लेटफॉर्म पर 586 विक्रेताओं ने एक करोड़ रुपये की बिक्री हासिल की, जबकि 174 विक्रेताओं ने प्लेटफॉर्म पर 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
देश में किराना कारोबार को बढ़ाने के लिए तकनीकी और इंटरनेट की शक्ति का लाभ उठाते हुए उड़ान छोटे खुदरा विक्रेताओं/ किरानाओं के बीच भुगतान के डिजिटलीकरण को भी प्रोत्साहित कर रहा है। कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान, उड़ान प्लेटफॉर्म पर 25प्रतिशत खुदरा विक्रेताओं ने भुगतान के डिजिटल माध्यमों को अपनाया।
इस संबंध में उड़ान के सह-संस्थापक और सीईओ वैभव गुप्ता ने कहा कि अपने व्यवसायों (खाद्य, एफएमसीजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल, सामान्य उत्पाद, दवा आदि) में मजबूत वृद्धि देख रहे हैं और यह आगे भी सुनिश्चित करने के लिए अपने ग्राहक मूल्य प्रस्ताव को मजबूत करने पर ध्यान देना जारी रखेंगे ताकि खरीदार दोहराने की उच्च दर हासिल की जा सके।उड़ान ने राष्ट्रव्यापी आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, एक बेहतर तकनीकी मंच और व्यापार ऋण जैसी क्षमता निर्माण में पर्याप्त निवेश किया है।
कैलेंडर वर्ष 2022 में, उड़ान ने 89प्रतिशत से अधिक की रिपीट खरीद दर के साथ आवश्यक श्रेणी में कारोबार में भारी उछाल देखा, जो उसके भागीदारों के साथ मजबूत संबंधों को उजागर करता है। प्लेटफॉर्म के माध्यम से 32 करोड़ बिस्किट पैकेट्स, 21 करोड़ पेय पदार्थ (इकाइयां), 12.5 करोड़ नमकीन पैकेट्स, और उसके बाद खाने के लिए तैयार प्रोडक्ट्स, 8.5 करोड़ नूडल पैकेट्स और 3.6 करोड़ चॉकलेट के पैकेट्स भेजे गए। इसके अलावा, कैलेंडर वर्ष 2022 में 43 करोड़ पर्सनल केयर और 21 करोड़ होम केयर आइटम बेचे गए। इन उत्पादों की सर्वाधिक मांग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना से आई।
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए बड़ी मात्रा में ऑर्डर मुख्य रूप से कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से आए।कैलेंडर वर्ष 2022 में उड़ान ने भारतीय बी2बी ईकामर्स मार्केट द्वारा प्रदान किए जाने वाले विशाल विकास अवसरों की क्षमता का लाभ उठाने के लिए 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए।





