प्रतिनिधि,जमशेदपुर।होली पर्व के मद्देनजर गुरुवार सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए एमजीएम थाना अंतर्गत भागाबांधी, बड़ाबांकी, कुरिया, धातकीडीह एवं सुखलेड़ा जंगल में छापेमारी कर चार अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। साथ ही भट्टियों के आसपास शराब चुलाई के लिए रखे जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।





इस दौरान भट्टी संचालक मौके से फरार होने में सफल रहे। इनके विरुद्ध मामला भी दर्ज कराया गया है। टीम ने 12 हजार किलो जावा महुआ, 190 लीटर महुआ शराब और 9 लीटर विदेशी शराब भी जब्त किया है। जबकि मामले में सहायक आयुक्त उत्पाद ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।