प्रतिनिधि, दुमका। जिले के उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को काठीकुण्ड प्रखण्ड के पंचायत आसनपहाड़ी एवं आमगाछी का भ्रमण कर उक्त पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया गया ।भ्रमण के क्रम में सरूवापानी हटिया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र,आमगाछी के पास चापाकल खराब पाया गया ।





मध्य विद्यालय, नारगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एक शिक्षक अनुपस्थित पाये गए, जिनको कारण पृच्छा करते हुए एक दिन का वेतन स्थगित करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा स्मार्ट क्लास रूम की भी जांच की गई,देखा गया कि नेट कनेक्टिविटी की स्थिति अच्छी नहीं है। जिसके सुदृद्द प्रबंध हेतु प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया।





क्षेत्र भ्रमण के क्रम में चापानल मरम्मति कार्य का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए । प्रखण्ड - सह - अंचल कार्यालय काठीकुण्ड में विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई चापाकल मरम्मति में ढिलाई के कारण पंचायत सचिव, बिछियापहाड़ी को कारण पृच्छा की गई। आवास एवं मनरेगा में खराब प्रदर्शन के कारण कदमा, कालाझार, पान्दनपहाड़ी एवं झिकरा के पंचायत सचिव को कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।





समीक्षा के समय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, काठीकुण्ड, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, काठीकुण्ड, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, काठीकुण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, काठीकुण्ड एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे।