प्रतिनिधि,लोहरदगा। उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जिला के प्राप्त लक्ष्य और उसके आलोक में प्राप्त आवेदनों पर बैंकों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा बैंकवार की गई। समीक्षा में जिला उद्योग केंद्र के द्वारा बैंकों में अग्रसारित कुल 384 आवेदनों पर बैंकों की ओर से की गई, कार्रवाई संतोषप्रद नहीं पायी गई।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत अग्रसारित आवेदनों को लोहरदगा जिला में बैंकों द्वारा बड़ी संख्या में रिजेक्ट किया जा रहा है जो कि सरकार की भावना के विरूद्ध है। निदेश दिया गया कि जिन बैंंक प्रबंधकों द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक आवेदन रिजेक्ट किये गये हैं, उन पर कार्रवाई के लिए राज्य स्तर के ऑथोरिटी को लिखें।
बैठक में उप विकास आयुक्त समीरा एस, अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, एलडीएम रविंद्र प्रसाद, उद्योग विभाग के पदाधिकारी कुमार रविशंकर, सभी बैंकों के जिला समन्वयक पर अन्य उपस्थित थे।





