प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य संबंधित कार्यों से उपायुक्त को अवगत कराया गया।उपायुक्त ने विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के एवज में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अब तक किए गए विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया।
इनमें मुख्य रूप से गर्वभवती महिलाओं का ए०एन०सी रजिस्ट्रेशन, उनका एचआईवी टेस्ट,आयरन की गोली देने, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु का औसतन वजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से एसएनसीयू के लिए रेफर किए गए बच्चें, एमटीसी बेड ऑक्यूपेंसी एवं एमटीसी भवन की स्थिति समेत अन्य विषयों पर समीक्षा किया।उपायुक्त ने गर्वभवती महिलाओं का एएनसी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने, गर्वभवती महिलाओं का शतप्रतिशत एचआईवी / ग्लूकोज/ हेमोग्लोबिन टेस्ट समेत अन्य टेस्ट सुनिश्चित करने, उन्हें आयरन की गोली देने एवं उनका सेवन करने हेतु प्रेरित करने समेत सामान्य से कम वजन वाले नवजात बच्चों को एसएनसीयू में रखने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने वजन नापने की मशीन समेत अन्य मशीन की भी जानकारी लिया।वहीं उपायुक्त ने बीसीजी कवरेज की भी जानकारी लेते हुए ससमय और बच्चों को बीसीजी लगाना एवं शत प्रतिशत पूर्ण प्रतिरक्षण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने फैमिली प्लानिंग की स्थिति एवं उन्हें दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि की भी जानकारी लिया। उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि का लाभ शतप्रतिशत देने का निर्देश दिया।
बैठक में टीवी से ग्रसित, कुष्ट रोग से ग्रसित एवं कैंसर से ग्रसित मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ एस एन सिंह,सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष रंजन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा/ कुष्ठ/ मलेरिया पदाधिकारी, चतरा अस्पताल प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक एवं सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई एवं अन्य संबंधित मौजूद थे।





