प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिले की उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और व्यापार के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर बागबेड़ा थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर, जादुगोड़ा थाना अंतर्गत दिगड़ी व कुमिरमुड़ी तथा घाटशिला थाना अंतर्गत बड़ाजुड़ी में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार शराब विक्रेता निताई महतो दिगड़ी जादूगोड़ा का रहने वाला है। साथ ही एक अन्य अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया है। जबकि छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 25.68 लीटर विदेशी शराब के साथ साथ 6.85 लीटर बीयर भी जब्त किया है।





