प्रतिनिधि,दुमका। जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बालू घाट से संबंधित डीएसआर की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जानकारी दी गयी कि दुमका में 2 बालू घाट (विजयपुर तथा हरिपुर) हैं,जिनमें विजयपुर घाट का डीएफओ तथा सीओ स्तर से रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है। वहीं हरिपुर घाट का रिपोर्ट डीएफओ के स्तर से प्राप्त है तथा सीओ के स्तर से अभी तक अप्राप्त है।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द भूकर सर्वेक्षण (कैडेस्ट्रल सर्वे) से संबंधित रिपोर्ट समर्पित करें।
जानकारी दी गयी कि रानेश्वर प्रखंड में 7 घाट हैं, जिनमें 6 घाट का रिपोर्ट प्राप्त है।रागडीह स्थित 1 घाट का रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।वहीं जामा प्रखंड में 17 घाट का रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है। 1 घाट का रिपोर्ट अप्राप्त है।जरमुंडी प्रखंड में 5 घाट हैं,जिनमें 4 घाट का रिपोर्ट अब तक अप्राप्त है। वहीं ठेकचाघोंघा घाट के 3 प्लॉट में से 1 प्लॉट का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है।
जानकारी दी गयी कि मसलिया में 2 घाट हैं तथा काठीकुंड प्रखंड में 1 घाट चिन्हित किया गया है।उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि वैसे सभी घाट जिनका रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं किया गया है। रिपोर्ट मैप प्राप्त कर तैयार करें।





