प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए त्वरित गति से मामले का निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारीओं को दिया।
समस्याओं में मुख्य रूप से जमीन से संबंधित मामले,आवास, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे। मौके पर उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को समय समय पर अंचल दिवस एवं थाना दिवस का आयोजन कर मामले का निष्पादन अंचल स्तर पर करने का निर्देश दिया।





