प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए त्वरित गति से मामलों का निष्पादन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारीयों को दिया। आवेदनों में मुख्य रूप से आवास से संबंधित मामले,पी.एफ.फण्ड, राशन कार्ड, मनरेगा विभाग से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।मौके पर उपायुक्त ने जनता दरबार में संबंधित पदाधिकारीयों को नियमानुसार मामले का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।





ज्ञात हो कि सप्ताह के हर मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाता है।