प्रतिनिधि,पाकुड़।बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वप्रथम जिला मत्स्य पदाधिकारी रचना निश्चल के द्वारा समिति में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जानकारी दी गई। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि पाकुड़ जिले को इस योजना हेतु तीन बार विज्ञापन प्रकाशन के पश्चात आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 550 आवेदन प्राप्त हुआ है।
उपायुक्त सह-अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संकल्प के बारे में जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए प्राप्त कुल 550 आवेदनों को विज्ञापन प्रकाशन के माध्यम से जिला के वेबसाइट www.pakur.nic.in पर प्रकाशन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही दो दिनों के अन्दर सभी 550 आवेदकों का दावा / आपत्ति एवं मोबाइल नम्बर दर्ज कराने का एवं सभी 550 आवेदकों का मोबाइल नम्बर पर दावा / आपत्ति का सूचना भेजने का निदेश दिया गया।उपायुक्त के द्वारा पुनः दिनांक 23.12.2023 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार एवं एलडीएम मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





