प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। सरकार की योजना कृषि ऋण माफी को लेकर प्रखंड के तीन पंचायत भवनों में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन पहरा, दुआरी व बारियातु पंचायत भवनों में मुखिया व कृषि विभाग के पदाधिकारियों के देखरेख में आयोजित की गई।तीन पंचायतों में 62 किसानों ने ई केवाईसी कराया। जिसमे सभी किसानों को सरकार की योजना कृषि ऋण माफी किया जाएगा।





मालूम हो कि प्रखंड में अभी भी 100 किसानों को ईकेवाईसी कराया जाएगा।ऋण माफी शिविर में मुखिया डेगन गंझु,बेबी देवी,जगदीश यादव ,बीटीम दीनदयाल प्रसाद,एटीएम शिला कुमारी,सहित अन्य उपस्थित थे।