प्रतिनिधि,चतरा। सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को टंडवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोगता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रखंड मुख्यालय आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथु महतो ने मंत्री भोगता को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाया जा रहा है। सरकार हरेक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। चतरा जिला के समुचित विकास प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोगता ने चयनित जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल, सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र, छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र, सावित्री बाई फुले योजना स्वीकृति पत्र, किसान क्रैडिट कार्ड,ट्राय साइकिल आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी रँथु महतो, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जिलापरिषद सदस्य सुभाष यादव, जिलापरिषद सदस्य नेहा उरांव, जिलापरिषद सदस्य देवंती देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रमुख रीना देवी, सरबजीत गंझू, रामदेव भोक्ता, उपेन्द्र यादव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।





