प्रतिनिधि,चतरा।सदर प्रखंड अंतर्गत बाबा घाट मैदान में एकल अभियान के द्वारा खेल कूद कार्यक्रम में बतौर मुख्य ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल हुए।वहीं जिले भर में चल रहे एकल विद्यालय के सभी गांव से प्रखण्ड ब्लाॅक बाबा घाट मैदान में सभी आचार्य अपने गांव स्तर से विजेता को लेकर आए और संच स्तरीय खेल कूद में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चे उपस्थित हुए। वहीं मुख्य अतिथि बिरजू तिवारी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद,कुस्ती एवं कब्बड्डी का आयोजन किया गया था।यहां से चयनित बच्चे अंचल स्तर पर जाकर बहुत जल्द खेलेंगे एवं संच स्तर का मान्य बढ़ाने का काम करेंगे।





मौके पर नंदलाल केसरी, कृष्णा पासवान, प्रता देवी, वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र मित्तल, भरत सिंह, मोहित महतो, मनोरमा देवी समेत अनेकों गणमान्य लोग के साथ-साथ आचार्य मौजूद थे।