एचसीजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में प्रति वर्ष 15 हजार मरीजों का इलाज,शीघ्र ही इंस्टॉल होगा विश्वस्तरीय अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण
कैंसर पीड़ित मरीजों के किफायती इलाज के लिए प्रतिबद्ध : सईद अंसारी
विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड व आसपास के कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए एचसीजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। यहां कुशल व अनुभवी चिकित्सकों की टीम कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए सदैव तत्पर हैं। ओंकोलॉजिस्ट की एक्सपर्ट टीम ने हॉस्पिटल में मरीजों को कैंसर से जंग जीतने के लिए मोर्चा संभाल रखा है। अब कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए झारखंड से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
उक्त बातें एचसीजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक सईद अहमद अंसारी ने कही।वे शुक्रवार को होटल रेडिसन ब्लू में कांप्रेहेंसिव ओंकोलॉजी टीम टू डिलीवर कंप्लीट कैंसर केयर के लांच के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल में कैंसर से पीड़ित मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। यहां मरीजों के साथ परिजनों को भी तीनों टाइम का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हर साल लगभग 15 हजार मरीजों का इलाज इस हॉस्पिटल में हो रहा है। जबकि झारखंड में कैंसर से पीड़ित लगभग 35 हजार मरीज प्रत्येक वर्ष इलाज के लिए आते हैं। अब कैंसर के इलाज में पहले से ज्यादा अपग्रेड हो गए हैं।
सुलभ और सस्ता ट्रीटमेंट देना प्राथमिकता :प्रतीक जैन
एचसीजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल के रिजनल बिजनेस हेड प्रतीक जैन ने कहा कि इस क्षेत्र में एचसीजी हमेशा नयी तकनीक और अनुभवी प्रतिभा लाने में सबसे आगे है।हमारी दृष्टि कैंसर रोकथाम, ट्रीटमेंट प्रदान करना है जो सभी के लिए सुलभ और सस्ता हो।वहीं, सीओओ महेर खत्री ने कहा कि हमारे यहां सेंट्रलाइज्ड ट्रीटमेंट की व्यवस्था है। जिसका फायदा मरीजों को मिल रहा है। साथ ही कहा कि हमें यकीन है कि कैंसर मरीजों को स्पेशलिस्ट टीम के आने का लाभ मिलेगा।
एचसीजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध
अस्पताल में डॉ.आफताब आलम अंसारी (रेडिएशन ओंकोलॉजिस्ट), डॉ. अमर प्रेम (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. संदीप कुमार (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अभिमन्यु कदापथरी (सिर-गर्दन ओंकोसर्जन), डॉ. सतीश शर्मा (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. नीरू ज्योत्सना (न्यूक्लियर मेडिसीन विशेषज्ञ), डॉ.अभिषेक कुमार (पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध है।





