प्रतिनिधि,सिंदरी। अस्मित न्याय मंच सिंदरी की ओर से प्रफुल्ल कुमार स्वैंन ने तथा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की ओर से सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा मीठू दास, बासमती स्वैंन, रंजू प्रसाद, सविता देवी ने सीपीआईएम पोलित ब्यूरो की सदस्य कामरेड वृंदा करात को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में अस्मित को न्याय के लिए संघर्ष में साथ देने संबंधी मांग पत्र सौंपा गया।वृंदा करात ने एसडीओपी सिंदरी तथा संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि उनके संघर्ष में हम साथ हैं।
जनवादी महिला समिति तथा अस्मित न्याय मंच सिंदरी के साथ वृंदा करात ने एकजुटता का इजहार की तथा पुलिस प्रशासन और डीनोबिली स्कूल प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि अविलंब घटने का खुलासा नहीं होगी तो न्याय के संघर्ष में साथ खड़ी होंगी।
पूर्व सांसद एवं सीपीआईएम पोलित ब्यूरो की सदस्य वृदा करात चासनाला में एस के बक्सी की द्वितीय स्मरण दिवस पर संकल्प सभा को संबोधित करने आई थीं।





