एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना का खनन कार्य का भूमि पूजन कर किया गया शुभारंभ





खनन कार्य प्रारंभ होने से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी, क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण, कंपनी के अधिकारी बधाई के पात्र : एस पी





प्रतिनिधि,केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना का खनन कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में बातौर मुख्य अतिथि हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे व एनटीपीसी के क्षेत्रिय कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार, पकरी बरवाडीह परियोजना प्रमुख शिवम श्रीवास्तव, चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन, बादाम परियोजना प्रमुख के चंद्रशेखर एवं एनटीपीसी परियोजना के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं बी.जी.आर के निदेशक बालाकोटी रेड्डी कर्मचारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभाशिष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण कुमार बीजीआर कंपनी के एमडी व अन्य आईपीएस,एसडीएम सदर, बड़कागांव ,केरेडारी एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी से पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ किया । वहीं इस अवसर अतिथियों को पौधा देकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात खनन कार्य का अतिथियों ने दीप प्रज्वलित तथा नारियल फोड़कर कर भूमि पूजन एंव सांकेतिक रूप से हरा झंडा दिखाकर खनन कार्य प्रारंभ किया गया।





इस अवसर पर बातौर मुख्य अतिथि हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी को देश में बिजली उत्पादन करने और उर्जा जरुरतों को एक चौथाई पूरा करती है और जिसके लिए कोयला की आवश्यकता होता, जिसके लिए आवंटित कोल ब्लॉक से कोयला का उत्पादन कर रही है, जिससे क्षेत्र में बदलाव व विकास हुआ है। वहीं केरेडारी में भी खनन कार्य प्रारंभ होने से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी वहीं शांतिपूर्ण तरीके से खनन कार्य प्रारंभ होने से जिला व राज्य भर में अच्छा संदेश जाएगा।इसके लिए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि ,ग्रामिण, कंपनी के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। वहीं एमडीओ बीजीआर को कम समय में क्षेत्र की जनता का सहयोग प्राप्त करने लिए विशेष धन्यवाद दिए। साथ ही इस अवसर पर संबोधित करते हुए एनटीपीसी क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार ने कहा कि एनटीपीसी को सात कोल ब्लॉक आवंटित किया गया,जिसमें केरेडारी पांचवां कोयला खनन परियोजना है,जिसका खनन कार्य आज शांतिपूर्वक प्रारंभ किया गया,जिसमें जिला के पदाधिकारियों, एनटीपीसी व एमडीओ बीजीआर कंपनी के साथ स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के शांतिपूर्ण तरीके से खनन कार्य प्रारंभ करवाने के लिए सभी का सहयोग व समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।





इस अवसर पर बीजीआर के सीएमडी ने भी सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। वहीं केरेडारी कोयला खनन परियोजना के जीएम फ़ैज़ तैयब ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद व आभार जताया। वहीं मौके पर एनटीपीसी अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत दिव्यांग जनों व सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच उपस्थित अतिथियों ने ट्राई साइकिल व साइकिल का वितरण किया गया।





मौके पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन करकेट्टा, बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की, डाडी ओपी प्रभारी मनी लाल सिंह, पंचायत समिति प्रमुख (केरेडारी) सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरीका महतो, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, रविंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, पांडु पंचायत सदस्य खतिजा खातुन, जिला परिषद सदस्या (उत्तरी) गीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, बेंगवारी मुखिया बेली कुमारी, पांडु मुखिया सकिबा खातून, चट्टी बरियातू मुखिया झरी लाल महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र रजक, जागेश्वर साव, सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।