प्रतिनिधि,केरेडारी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना की ओर से दिनांक 6 जनवरी 2023 को पोषण किट दिया गया। केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब के मर्गदर्शन में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना ने यह वितरण कार्यक्रम किया गया है।
केरेडारी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 35 यक्ष्मा (टीबी) रोगियों को पोषण किट वितरित की गयी।यह कार्यक्रम कुल 35 मरीजों के बीच 6 माह तक प्रत्येक माह में रोगियों को पोषण किट का वितरण कि जाएगी। फैज तैय्यब ने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के एम.डी. को आश्वासन दिया की अगर आगे भी कोई ग्रामीण यक्ष्मा से संक्रमित पाया जाता है,तो एनटीपीसी उन सभी रोगियों को इस योजना में सम्मिलित करेगी।टीबी एक जीवाणु से होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इस रोग का सबसे अधिक प्रभाव फेफड़ों पर पड़ता है।इसलिए व्यक्ति बहुत कमजोर हो जाता है।
मौक़े पर उपस्थित ज़िला यक्ष्मा अधिकारी डॉक्टर आर.के जयसवाल ने एनटीपीसी की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक टीबी रोग को देश से पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए।इस रोग को जड़ से खत्म करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सही समय पर मरीजों की पहचान की जाए एवं उन्हें सही उपचार दिया जाए।टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त भोजन की बहुत आवश्यकता होती है। मरीजों के लिए पोषण किट काफी उपयोगी होगा।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक टीपू सुल्तान, केरेडारी चिकित्सा केन्द्र से डॉक्टर विक्रम, डॉक्टर सुधीर रंजन, डॉक्टर मच्चेंडेर नाथ, प्रोग्राम मैनेजर डॉक्टर राजीव रंजन, स्वास्थ प्रबंधक डॉक्टर शैलेश कुमार, स्वस्थ सेवक राम कृपाल ठाकुर एवं एनटीपीसी मेडिकल विभाग से डॉक्टर के प्रधान, केरेडारी परियोजना से अपर महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता, एस.के. मूर्ति, एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू एवं अन्य गणमान्यों ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।





