प्रतिनिधि,बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में तकरीबन 35 दिनों तक चलने वाले खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया।इस टूर्नामेंट में बैडमिंटन, शतरंज और कैरम जैसे खेलों में परियोजना के कर्मचारियों, बच्चों एवं उनके जीवनसंगिनी ने हिस्सा लिया।इस टूर्नामेंट में विभिन्न कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष वर्ग शामिल था।
आपको बता दें कि एनटीपीसी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स काउंसिल के माध्यम से करवाता रहता है।जिसमें परियोजना के तमाम अधिकारी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में सभी स्पर्धा के विजेताओं और उप विजेताओं को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि खेल हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है और इससे हम स्वस्थ रहते हैं। सीजीएम ने इस मौके पर एक फ्रेंडली मैच में अपने सहयोगी प्रशांत कुमार के साथ मेंस डबल बैडमिंटन में जीत भी हासिल की।





