पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने अपने प्रभावित स्कूल के बच्चों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जागृति महिला संघ के अध्यक्ष तेनजिंग फ़ैज़, उपाध्यक्ष मिनाक्षी सक्सेना, सचिव सावरणी चौधरी औल अन्य महिला संघ के अधिकारगण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
नेत्र जांच शिविर को नव भारत जागृति केंद्र चौपारण द्वारा संचालित किया जा रहा है।यह कार्यक्रम लगातार सभी प्रभावित विद्यालयों में किया जाएगा। साथ ही यदि नेत्र में किसी प्रकार की कमी जांच के बाद पाया जाएगा तो बच्चों को चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में महिला संघ के अध्यक्ष तेनजिंग फ़ैज़ ने नन्हे मुन्ने बच्चे को संबोधित करते हुए कहा कि एनटीपीसी आप सभी बच्चों को हर संभव तरक्की के लिए अच्छा कार्य करेंगी,आप सभी मन लगाकर कर पढ़ाई करें,एनटीपीसी का नाम रोशन करें।यह शायद बच्चों के बीच पहली बार हो रहा है।आप सब समय पर विद्यालय आए।साथ ही अपने स्वास्थ्य के उपर ध्यान दें। शुद्ध भोजन के साथ घर में हरा भरा सब्जियों को खाने में उपयोग अधिक करें।इस तरह के भोजन से आप सभी के आंख की रोशनी अच्छा रहेगा।साथ पढ़ने में किसी प्रकार की परेशानियां नहीं होती है। किताब के सभी अक्षर साफ़ साफ़ दिखाई पड़ेंगे।आप सभी बच्चों एवं बच्चियों मोबाइल देखना बंद करेंगे। मोबाइल देखने से आंख पर प्रभाव ज्यादा पड़ता है।
नेत्र चिकित्सक मुकेश कुमार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि बच्चों को जांच कर आवश्यकतानुसार सारे आवश्यकता पुरा करेंगे।एनटीपीसी सामाजिक दायित्व के उपमहाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति के अथक प्रयास से इस जांच शिविर को सफलता पूर्वक शुरूआत कराया गया है।परियोजना के श्रेत्रिय चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर कबिर प्रधान ने भी उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर जागृति महिला संघ के अध्यक्ष को सहयोग किया। साथ ही नेत्र जांच शिविर में आये सभी के प्रति अपना आभार जताया और कहा कि आप सभी लोगों ने हमारे परियोजना एनटीपीसी को हर सम्भव साथ खड़े रहते हैं।समय-समय पर परियोजना से प्रभावित विद्यालयों में बच्चों कै स्वास्थ्य जांच करते हैं।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के पदाधिकारी कमला राम रजक, रजनीश कुमार, ऋचा कुमारी ने उपस्थित होकर सफल बनाया।





