प्रतिनिधि,बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजना की विंग जागृति महिला संघ के द्वारा वार्षिकोत्सव 2023 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित के पश्चात माल्यार्पण कर किया। पूरे वर्ष भर अपनी उपलब्धियों को दिखाने वाले इस मौके पर मुख्य रूप से परियोजना के तमाम पदाधिकारी एवं उनके परिवार के लोग शामिल उपस्थित थे।





वार्षिकोत्सव 2023 के मौके पर जागृति महिला संघ की सदस्यों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संगीत , नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों के अलावा बाल भवन के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिए।इस कार्यक्रम में नृत्य, संगीत के अलावा खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष अधिकारियों ने भाग लिया।





कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि महिला क्लब ने पिछले वर्ष बेहतरीन से बेहतरीन काम किया है। आगे उन्होंने कहा कि वह बात चाहे एचआईवी बच्चों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने की बात हो या फिर ओल्ड एज होम में मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की लेडीज क्लब ने हर मोर्चे पर शानदार काम किया है। उन्होंने कहा शायद इसी का परिणाम है कि संयुक्ता महिला क्लब नई दिल्ली के द्वारा हमारी लेडीज क्लब को सभी एनटीपीसी परियोजनाओं में बेस्ट प्रो फॉर्मर का खिताब मिला। परियोजना प्रमुख ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखे।उन्हें मोबाइल के जगह पर किताब दें। उन्होंने आगे महिलाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि आप होम फाइनेंस की दिशा में जरूर ध्यान दें अगर आप ऐसा करेंगे तो निश्चित तौर पर यह आपके परिवार के साथ साथ हमारे देश के लिए भी अच्छा होगा।





इस मौके पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख शिवम श्रीवास्तव के अलावा जागृति महिला संघ की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव, एनटीपीसी के अधिकारीगण एवं लेडीज क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित थे।